परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की उठाई मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तिथि में बदलाव करने की मांग की है।
सदस्यों ने इस संबंध में प्राचार्य जानकी पंवार को ज्ञापन दिया। बताया कि सात सितंबर को बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई थी। लेकिन, अब चौथे माह में 15 दिसंबर से तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं करने की तैयारी की जा रही है। कहा कि इससे विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए पर्याप्त समय भी नहीं मिल रहा है। ज्ञापन देने वालों में अनिकेत, दीक्षा ठाकुर, स्वाति गैरोला, दीपक जोशी, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *