आधार सेंटर खोलने की उठाई मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली : सतपुली में अधार सेंटर खोलने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि आधार सेंटर नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सामजिक कार्यकर्ता और पीएलवी सतपुली पुष्पेन्द्र राणा ने उपजिलाधिकारी सतपुली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पुष्पेन्द्र राणा ने बताया कि पूर्व में जहां तहसील, बैंक और पोस्ट ऑफिस में आधार सेंटर थे, जिससे लोगों को सुविधा होती थी, लेकिन विगत कई माह से आधार सेंटर न होने के कारण आये दिन लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। आधार कार्ड बनवाने व संशोधन करवाने के लिए लोगों को कई किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिससे उनका समय व धन दोनों बर्बाद हो रहा है। कहा कि जनता की सुविधा को देखते हुए जल्द आधार कार्ड सेंटर खोला जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *