जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पर्यावरणविद् सोनम वांग चुक को रिहा करने की मांग उठाई। कहा कि सोनम वांग चुक के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई करना गलत है।
शुक्रवार को लोगों ने नजीबाबाद रोड चौराह के समीप एकत्रित होकर सोनम वांग चुक की रिहाई की मांग उठाई। इसके उपरांत प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। लोगों ने कहा कि सोनम वांग चुक पर्यावरण व जन हित को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हैं। कहा कि सोनम वांग चुक लद्दाख में छठी अनुसूची को लागू करने तथा पूर्ण राज्य की मांग को लेकर आवाज उठा रहे थे। लेकिन, केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ दमनात्मक कार्रवई की है। कहा कि सोनम वांगचुक वैज्ञानिक तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान बेहद सराहनीय रहा है। उनकी देशभक्ति पर किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न चिन्ह नहीं लगाया जा सकता। उन्हें अलग-अलग तरह के पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है, लेकिन मौजूदा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करते हुए शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन करने को भी अपराधिकृत बताकर कार्रवाई कर रही है। धरना देने वालों में मुकेश सेमवाल, मुजीब नैथानी, आशा राम, उत्कर्ष नेगी, सुधांशु थपलियाल आदि मौजूद रहे।