शहर की समस्याओं के निराकरण की उठाई मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड विकास समिति ने शहर की समस्याओं को लेकर चर्चा की। कहा कि पूर्व में आश्वासन के बाद भी अब तक धरातल पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
समिति के उपाध्यक्ष शशि मोहन उनियाल व संरक्षक जेएस नेगी ने कहा कि शहर के वार्डों में लगातार आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन आवारा पशु राहगिरों को घायल कर रहे हैं। पूर्व में शहर वासियों को मेडिकल कॉलेज पीपीओ मोड पर बनाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन, अब तक इसके लिए धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि नगर के गोखले मार्ग में अतिक्रमण के कारण आमजन का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। साथ ही मार्ग पर असामाजिक तत्वों का भी आतंक बढ़ रहा है। समिति की मांग पर क्षेत्र में रोडवेज सिटी बस शुरू करने पर गंभीरता दिखाने का भी स्वागत किया गया। सदस्यों ने कहा कि सरकार को शहर की अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए भी गंभीरता से कार्य करना चाहिए। समिति ने जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *