पेंशन अकाउंट से कटौती बंद करने की उठी मांग

Spread the love

 

अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने स्वास्थ्य गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशन से कटौती को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई है। अन्य लंबित मांगों व समस्याओं पर विचार मंथन कर उनके निस्तारण के लिए संगठन को मजबूत बनाने की वकालत की गई। वक्ताओं ने सभी पेंशनरों से संगठन से जुड़ने का भी आह्वान किया। नगर के संगेला लाज में गुरुवार को आयोजित संगठन के ब्लाकस्तरीय पांचवें वार्षिक अधिवेशन में समस्याओं पर आधारित कई प्रस्ताव पारित किए गए। कहा गया कि पेंशनर्स को 80 साल की उम्र के बाद पेंशन में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का लाभ दिया जाता है, लेकिन इसका अधिकांश पेंशनरों को लाभ नहीं मिल पाता है। मांग की है कि उन्हें 65 साल में 5 प्रतिशत, 70 साल में 10 प्रतिशत, 75 साल में 15 फीसद व 80 साल की उम्र में 20 प्रतिशत पेंशन में बढ़ोतरी का लाभ दिया जाए। बैठक की अगुवाई ब्लाक अध्यक्ष लीलाधर मठपाल व संचालन भगवत सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य दीवान सिंह बिष्ट, जोगानंद तिवारी, पूर्व उप प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह बिष्ट, गणेश दत्त फुलोरिया, डा़ मदन चौधरी, बिष्णु दत्त किरौला, खुशाल अटवाल, चंद्र राम, दान सिंह, जीत सिंह, राजेंद्र सिंह पदम सिंह, चतुर सिंह व दलीप सिंह आदि ने विचार व सुझाव रखे।
नई कमेटी में इन्हें दिया गया दायित्वरू अधिवेशन में नई ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। इसमें आम राय से लीलाधर मठपाल को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष का दायित्व बिशन किरौला, नाथू राम पांडे, नारायण सिंह कंडारी व मदन चौधरी कोषाध्यक्ष का गणेश दत्त फुलोरिया, सचिव भगवत सिंह बिष्ट, मुख्य संरक्षक राम सिंह बिष्ट व संरक्षक का दायित्व दीवान सिंह व जेएन तिवारी को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *