चमोली : नारायणबगड़ विकासखंड के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नारायणबगड़ में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावकों ने उपशिक्षा अधिकारी नारायणबगड़ को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि शीघ्र अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हुई है तो वह आंदोलन को विवश होंगे। अभिवावकों ने उक्त प्राथमिक विद्यालय से शिक्षकों के स्थानांतरण पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में 6 की बजाय महज दो शिक्षक रह गए हैं, जिस कारण पठन-पाठन व्यवस्था चरमरा गई है। (एजेंसी)