पिंकी के हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : देवाल विकासखंड के मानमती गांव की पिंकी हत्यारोपी को पकड़ने की मांग को लेकर एचएनबीजीयू स्टूडेंट्स वॉइस के अध्यक्ष सौरभ चंद्र सानू ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में उन्होंने पिंकी के हत्यारे को जल्द से जल्द पकड़ की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीते 1 वर्ष हो चुके हैं परंतु अभी तक पिंकी के हत्यारों को पकड़ा नहीं गया है। यदि हत्यारे को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिंकी को इंसाफ दिलाने के लिए समस्त क्षेत्रवासी व गढ़वाल विवि के छात्र-छात्राएं साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *