अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की

Spread the love

रुड़की। जहाजगढ़ गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र में हो रही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। जहाजगढ़ गांव की महिलाएं अश्वनी पटेल के नेतृत्व में भगवानपुर उप जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंची। जहां उन्होंने तहसीलदार दयाराम को ज्ञापन प्रेषित कर बताया कि गांव में लगी सीमेंट फैक्ट्री के आसपास कुछ लोग खेतों में अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। बताया कि शराब पीकर कई लोग महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। इससे क्षेत्र के माहौल पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *