स्मार्ट मीटर को पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर के साथ जोड़ने की मांग

Spread the love

हल्द्वानी। भीम आर्मी ने लोगों के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया है। उन्होंने स्मार्ट मीटर से आ रहे ज्यादा बिल पर रोष जताते हुए स्मार्ट मीटर के साथ पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर को जोड़ने की भी मांग की है। शनिवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया स्थित उर्जा निगम के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीटर में क्या कमी थी कि उनकी जगह स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर से बिल ज्यादा आ रहा है जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को डरा धमका कर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है जबकि इसका कोई शासनादेश नहीं है। उन्होंने स्मार्ट मीटर के साथ पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर को जोड़ने की मांग की ताकि बड़े हुए बिजली के बिल पर रोक लगे। मामले में उर्जा निगम के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भी भेजा और ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन को आजाद समाज पार्टी, मूलनिवासी संघ और भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति और भाकपा माले ने समर्थन दिया। इस दौरान सिराज अहमद, शाइन सिद्दीकी, दीपक चनियाल, जमील अहमद, जीवन चंद्र आर्य, महेश चंद्र आर्य, सुलेमान मलिक, रितिक कांत, हरिप्रसाद लोहिया, अनवर अंसारी, सखावत हुसैन, संजय कुमार टम्टा, जीआर आर्य, पीआर टम्टा, आरआर लोहिया, नादिर सैफी, इरशाद हुसैन, जीतराम, खालिद रशीद, खीम चंद्र, मोहन लाल आर्य, सलीम हुसैन, सरफराज अहमद, मोहम्मद आसिफ, फारूक आली, बाबू सैफी, फैज़ान सैफी, साकुल नबी, शरीफ अहमद, आकाश भारती, पंकज अम्बेडकर, अनवर अंसारी, शाने आली, अमन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *