ग्राम ग्वीराला बल्ली को मथाण मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग

Spread the love

दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम मथाणा में आयोजित किया गया शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: जन समस्याओं के निराकरण के लिए दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम मथाणा में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने अधिकारियों को जन समस्याओं से अवगत करवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम ग्वीराला बल्ली को मथाणा मोटर मार्ग से जोड़ने की भी मांग उठाई।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मथाणा में ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा की अध्यक्षता में शिविर का आयोजिन किया गया। बहुद्देशीय शिविर में ग्राम पंचायत मथाणा के साथ ही चौंडली, कांडई, व ग्वीराला के ग्रामीणों ने अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। ग्राम ग्वीराला के ग्रामीणों ने गांव के आसपास भूस्खलन की चपेट में आने वाले विद्युत ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करवाने की बात कही। ग्राम मथाणा के ग्रामीणों ने गांव के आसपास झूल रही विद्युत तारों को ठीक करने की मांग उठाई। कहा कि घरों के आसपास नीचे तक झूल रहे विद्युत तालों से करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बल्ली-मोटर मार्ग पर मथाण के समीप नालियों के स्कवर व क्षतिग्रस्त पुस्तों की मरम्मत करवाने की भी मांग उठाई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी जयकृत बिष्ट, सहायक पंचायत अधिकारी ज्योतिष चंदोला, ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, सुनील नेगी, राखी देवी, दीपा रावत, धर्मेंद्र चौहान, इंद्रमोहन राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *