असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वरिष्ठ नागरिक संगठन ने क्षेत्र में बिना पंजीकरण रेहड़ी फेरी लगाने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की है। कहा कि इससे क्षेत्र में चारी व अन्य अपराधिक घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।
संगठन के लोगो ने बताया कि पट्टी सनेह क्षेत्र मे बिना पंजीकरण बाहरी लोग घूम रहे हैं। क्षेत्र के अधिकांश लोग सुबह के समय अपने काम से घर पर ताला लगाकर चले जाते हैं। जिससे उन्हें चोरी का अंदेशा बना रहता है। कहा कि यह लोग कहां से आते हैं और कहां जाते हैं इस बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है। यदि समय रहते इनपर अंकुश नहीं लगाया गया तो यह कोई भी अपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *