जागोली मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करने की मांग

Spread the love

चम्पावत। देवडांगरों ने खेतीखान के जागोली मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने बैठक में विचार विमर्श किया। शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। खेतीखान में रविवार को देवडांगरो और क्षेत्र के अन्य लोगों ने बैठक का आयोजन किया। कहा कि बीते 13 दिसंबर की रात चोरों ने जागोली मंदिर में धावा बोला था। कहा कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी। लेकिन अब तक पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई है। कहा कि लोहाघाट विस में एक के बाद एक चोरी की घटना हो रही हैं। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। देवडांगरों ने चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की। इस दौरान मंदिर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में विवेक ओली, मोहन ओली, प्रदीप ओली, केशव ओली, राजेंद्र ओली, मधुसूदन ओली, मनीष ओली, सुनील ओली, योगेश ओली, रामू ओली, राजू ओली, आलोक वर्मा, गणेश लाल वर्मा, पुष्पा ओली, कमला ओली, बद्री कापड़ी, हेम कापड़ी, बृजेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *