सीयूईटी समाप्त करने एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि में सीयूईटी से प्रवेश की व्यवस्था समाप्त कराने और पीएचडी में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कराने की मांग के लिए छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। छात्रों ने कहा कि विवि में स्नातक स्तर पर सीयूईटी और पीएचडी के नेट, जेआरएफ को ही प्रवेश दिए जाने की बाध्यता से आम छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग के संबंध में प्रशासनिक भवन के समक्ष तंबू लगाया और धरने पर बैठ गए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल व बिड़ला परिसर छात्रसंघ महासचिव अनुरोध पुरोहित ने कहा कि पीएचडी प्रवेश के लिए नियमित रूप से विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा होनी चाहिए। साथ ही सीयूईटी प्रणाली को समाप्त कर स्थानीय छात्रों को प्रवेश में आने वाली समस्याओं से निजात दिलाई जाए। प्रदर्शन करने वालों में छात्र संघ कोषाध्यक्ष आयुष वेदवाल, उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल सहित वीरेंद्र बिष्ट, हिमांशु भंडारी, मयंक बहुगुणा, नीरज पंचोली, अखिल, साहिल कराशी और दिव्यांशु आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *