मतदाता फार्म जमा कराने की तिथि बढ़ाने की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : आरटीआई एवं आरटीई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने उपजिलाधिकारी नुपूर वर्मा एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से मतदाताओं को फार्म जमा करने की समय सीमा बढ़ाये जाने की मांग की है। ज्ञापन में कुशलानाथ ने कहा कि 13, 14, 15 जनवरी को राजकीय अवकाश होने के कारण छूटे हुए मतदाताओं का फार्म जमा नहीं हो पायेंगे। उन्होंने छूटे हुए मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक वार्डों के बीएलओ को कार्यालय में बैठने के निर्देश दिये जाने, कूड़ा वाहन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और मतदाताओं के फार्म जमा करने की समय सीमा बढ़ाये जाने की मांग की है। (एजेेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *