गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग

Spread the love

पिथौरागढ़। जंगल छोड़ अब गुलदार घनी आबादी में दस्तक दे रहे हैं। इससे लोगों में दहशत व्याप्त है। नगर के बीच बाजार में एक गुलदार आवारा मवेशी का शिकार करता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। इससे पूर्व भी गुलदार सड़कों पर आवाजाही करता हुआ दिखाई दिया है। गुलदार की बढ़ती सक्रियता देख लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर है। शुक्रवार तड़के नगर के सुभाष चौक के समीप एक गुलदार ने बछड़े को मार डाला। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। स्थानीय लोगों ने कहा इन दिनों गुलदार की आवाजाही यहां बढ़ गई है। आए दिन गुलदार सड़कों में आवाजाही करता हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *