बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडाउन : पर्यटन नगरी लैंसडाउन में छावनी शहर में रहने वाले नागरिकों ने एसडीएम से शिकायत कर बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि कई बार महिला और बच्चों को बंदर काट कर घायल कर चुके हैं। बंदरों के आतंक से लोग डरे हुए हैं।
शुक्रवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष गंभीर सिंह की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष कांग्रेस नगर अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत का कहना है कि छावनी शहर में रहने वाले ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की जाए जो बंदरो को अपने घरों से खाना दे रहे हैं। बंदर कई बार महिलाओं और बच्चों को काटकर घायल कर चुके हैं। बच्चों में बंदरों की दहशत कायम है। लोग अपनी छतों पर जाने से डर रहे हैं। बंदर लोगों को आर्थिक नुकसान भी पहुंचा रहे है। एसडीएम लैंसडाउन से आग्रह किया गया है कि वह बंदरों को पकड़वा कर जंगलों में छुड़वा दे। इस मौके पर स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह, दीपक अग्रवाल, संदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *