बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैन्सडौन : छावनी क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। कहा कि आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं। जिसमें लोगों का घरों से बच्चों महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक खतरा स्कूली बच्चों को बना हुआ है।
वन क्षेत्र अधिकारी को ज्ञापन देते हुए व्यापार मंडल ने बताया कि कैंट क्षेत्र लैंसडाउन में बंदरों का आतंक चरम पर है। बंदर मकान की छतों पर जमकर उत्पाद मचाते हैं। टंकी का ढक्कन खोलकर पानी को गंदा कर रहे हैं। भगाने पर तो वह काटने के लिए दौड़ते हैं। यही नहीं बंदर छत पर सुखाए हुए कपड़ों को भी फाड़ देते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन बंदरों को लेकर के गंभीर नहीं है। इसका नतीजा है कि बंदर बच्चों व बुजुर्ग महिलाओं पर हमला कर रहे हैं। व्यापार मंडल ने प्रशासन से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है। इस मौके पर मौजूद रहे व्यापार मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष रोशन शाह, राजेश अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य और स्थानीय नागरिक आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *