जलभराव की समस्या से निजात की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालपुर क्षेत्र में जलभराव से परेशान लोगों ने समस्या के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी से गुहार लगाई है।
उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में लालपुर निवासी कैलाश चंद्र खंतवाल, देवेंद्र सिंह ने बताया कि लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से लालपुर घराट तक मुख्य सिंचाई नहर है। नहर में कचरा भर जाने के कारण पूरा पानी लालपुर की ओर आ जाता है। पानी लोगों के घरों और खेतों में घुस जाता है। जिसके कारण लोगों को परेशानी और नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वन विभाग से जंगल से आने वाले नाले पर जाल लगाने की मांग की गई, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने एसडीएम से सिंचाई नहर में जाल लगाने के लिए वन विभाग को निर्देशित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *