जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड क्रान्ति दल के वरिष्ठ नेता डॉ. शक्तिशैल कपरवाण और महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनपद में बाघ के आंतक से परेशान लोग पलायन करने को मजबूर है। कहा कि जंगली जानवरों के आतंक के कारण लोग दहशत में है। आये दिन जंगली जानवर मानव पर हमला कर रहे है। उन्होंने रिखणीखाल क्षेत्र समेत गढ़वाल के अन्य इलाकों में बाघ और गुलदार के आतंक से लोगों को निजात दिलाने की मांग की है।
यूकेडी के वरिष्ठ नेता डॉ. शक्तिशैल कपरवाण और महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जंगली जानवर आये दिन ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं, जिस कारण जन जीवन प्रभावित हो गया है। कहा कि वन्यजीवों ने पहाड़ के लोगों का जीना दूभर कर दिया है। राज्य सरकार को प्रभावित गांवों में झाड़ी कटान के साथ ही मुआवजे की धनराशि बढ़ाकर 50 लाख करनी चाहिए। पहाड़ के लोगों के जीवन की कीमत पर वन्य जीवों का संरक्षण हो रहा है। कहा कि बाघ प्रभावित इलाके से लोग पलायन करने के लिए मजबूर हैं, इसकी रोकथाम के लिए सरकार को ठोस योजना बनानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *