समृद्धि थपलियाल को खेल प्रोत्साह राशि देने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेल के तहत गोल्फ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद भी ग्राम देवरामपुर निवासी समृद्धि थपलियाल को खेल प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है। ऐसे में खेल प्रेमियों ने उन्हें जल्द से जल्द प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाने की मांग की है।
खेल मंत्रालय को भेजे पत्र में ग्राम देवरामपुर निवासी सुशील कुमार थपलियाल ने बताया कि नवंबर 2023 में गोवा में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में समृद्धि थपलियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरकार की ओर से बेटी को प्रोत्साहन राशि देने की बात कही गई थी। लेकिन, एक वर्ष बीतने को है, अब तक प्रोत्साहन राशि उपलब्ध नहीं करवाई गई है। ऐसे में खेल प्रेमियों का मनोबल टूट रहा है। कहा कि सरकार को जल्द से जल्द प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *