जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर आयुक्त से मुलाकात करते हुए शहर की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई। कहा कि यदि जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन को मजबूर होगी।
कांग्रेस नेता रंजना रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त पीएल शाह से मुलाकात की। कहा कि शहर में सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। वर्षा के दौरान जलभराव न हो इस पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाएं। कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करती रहेगी। इस मौके पर लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, प्रेम सिंह पयाल, रमेश चंद्र, बलवीर सिंह रावत, अमित राज, दलीप सिंह रावत, भारत सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, कृपाल सिंह नेगी, विनोद नेगी, विनोद रावत, राजा आर्य, त्रिभुवन सिंह, मनवर सिंह आदि मौजूद रहे।