अल्मोड़ा नगर में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

Spread the love

अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कल्याण समिति की शनिवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों समेत नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई। अल्मोड़ा नगर पालिका सभागार में आयोजित मासिक बैठक में वक्ताओं ने गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी करने, रैमजे स्कूल के समीप क्षतिग्रस्त पार्क को जल्द दुरुस्त करने, भैरव मंदिर के पास कलमठ का निर्माण कर हृयूम पाइप बिछाने, प्रदेश में बिजली, पानी की बढ़ी दरों को वापस लेने, युवाओं में लगातार बढ़ रहे नशाखोरी की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिये नगर के विभिन्न मोहल्लों में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने समेत क्षेत्रीय सांसद, विधायक और संबंधित अधिकारियों से समस्याओं का निराकरण करने की मांग उठाई। बैठक में समिति के अध्यक्ष ड़ पीसी जोशी, सचिव आरपी जोशी, एएस कार्की, राजेंद्र जोशी, दीवान सिंह, शेष राम, एमडी कांडपाल, नवीन चंद्र जोशी, नारायण दत्त पांडे, गंगा सिंह फर्त्याल, मोहन चंद्र पांडे, हीरा सिंह, हरीश लाल, महेश चंद्र आर्या, एमबी साह, ड़ पीएस नेगी, गणेश सिंह बिष्ट समेत कई सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *