पुलिस गश्त बढाने और अराजक तत्वों पर नकेल कसने की मांग

Spread the love

चम्पावत। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डीग्री कलेज मार्ग में अराजक तत्वों का बोलबाला होने पर गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन देकर मार्ग में पुलिस गश्त बढाने और अराजक तत्वों पर नकेल कसने की मांग उठाई। मंगलवार को एबीवीपी के विभाग संयोजक विवेक पुजारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसओ मनीष खत्री को ज्ञापन देकर कहा कि डिगी कलेज मार्ग में आए दिन अराजक तत्वों के कारण टेड़छाड़ आदि की घटनाएं बढने लगी हैं। उन्होंने बताया कि कलेज के अंदर भी अराजक तत्व आकर छात्र-छात्राओं को परेशान कर रहे हैं। जिससे पठन-पाठन बाधित हो रहा है। उन्होंने पुलिस से जल्द अराजकता तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग उठाई। एसओ खत्री ने कहा कि बुधवार से डिग्री कलेज मार्ग चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नीरज सक्टा,संदीप बगौली,मयंक ढेक, गौरव पांडेय, अंकित कुमार, हर्षित गड़कोटी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *