टैक्स में छूट का दायरा बढ़ाने की मांग

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने केंद्र सरकार से जनता के हित को देखते हुए टैक्स में छूट का दायरा बढ़ाने की मांग की है। इस सबंध में उन्होंने वित्त मंत्री को भी ज्ञापन भेजा है।
वित्त मंत्री को भेजे ज्ञापन में परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद डोबरियाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण कई परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को टैक्स में छूट का दायरा बढ़ाकर जनता को राहत देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *