बाजार को शाम 6 बजे तक खोले रखने की मांग की

Spread the love

-व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
व्यापार सभा पौड़ी के पदाधिकारियों ने सीएम को ज्ञापन भेज बाजार शाम 6 बजे तक खोले रखने की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि बाजार 2 बजे तक खोले रखने के निर्णय से एक निश्चित समयावधि तक बाजार में अत्यधिक भीड़ हो रही है। जिससे कोरोना संक्रमण का भी खतरा बना हुआ है।
शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की पौड़ी इकाई ने एडीएम डॉ. एसके बरनवाल के माध्यम से सीएम तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। संगठन के अध्यक्ष हेमेंद्र नेगी ने कहा कि सरकार की गाइड लाइन व्यापारियों पर भारी पड़ रही है। वर्तमान समय शादियों के सीजन का है और रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है। लेकिन बाजार खुले रहने का सीमित समय होने के कारण कई बार अत्यधिक भीड़ हो रही है। जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। सचिव देवेंद्र सिंह रावत व कोषाध्यक्ष कुलदीप गुसाई ने कहा कि शराब की दुकानें पूरे दिन खुले हैं, साथ ही सरकारी संस्थान भी खुले हैं। बंदी का निर्णय केवल व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगाया गया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बाजार खुले रखे जाने का समय शाम 6 बजे तक किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *