डांग तल्ला और ग्वालगांव को ग्राम पंचायत बनाने की मांग

Spread the love

नई टिहरी : ग्राम पंचायत डांग तल्ला के ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम मयूर दीक्षित को ग्राम सभा पुर्नगठन के लिए प्रस्ताव सौंपा। जिसमें डीएम से मांग की गई कि ग्राम पंचायत डांग तल्ला को दो पृथक ग्राम पंचायतों डांग तल्ला व ग्वालगांव में पुर्नगठित किया जाय। ग्राम पंचायत डांग तल्ला में ग्राम पंचायत डांग तल्ला के राजस्व ग्राम डांग तल्ला, डांग मल्ला व महर गांव और ग्वालगांव में खर्क भेंडी व ग्वालगांव के साथ किरगिणी से राजस्व ग्राम नैलबणी एवं बनकोट व गुणेथ तोक को सम्मिलित किया जाय। इससे ग्राम सभावासियों को सुविधा होगी। ग्राम सभा की खुली बैठक का प्रस्ताव डीएम को इस बाबत सौंपा गया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *