धामी को सीएम और नौटियाल को मंत्री बनाने की मांग

Spread the love

चमोली। सोमवार को भाजपा रानीगढ़ मंडल की बैठक में विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विजयी हुए विधायक अनिल नौटियाल को शुभकामनाएं दी गई। साथ ही कहा गया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। मंडल अध्यक्ष जयत बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित रानीगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व से निवेदन किया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाए और जनपद चमोली से कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के तीसरी बार विजयी हुए विधायक अनिल नौटियाल को कैबिनेट मंत्री बनाया जाए। जिससे सीमांत जनपद चमोली का सम्पूर्ण विकास हो सके। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा नवीन टाकुली, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नयाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सुरेश कुमार, मंडल महामंत्री सुनील पुजारी, दिनेश डिमरी, कर्णप्रयाग विकासखंड के जयेष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू बिष्ट, सभासद ममता आर्य, अंजनी नेगी, अनिल नेगी, मुकेश नेगी, सुरेंद्र लाल, देवेंद्र सिंह नेगी, प्रकाश शैली, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश बिष्ट, भगत सिंह कंडारी, धन सिंह पुंडीर, राजेंद्र लाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, महामंत्री ष्णा रावत, मंडल मंत्री शिब्बी देवी, नरेश कुमार, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश चौधरी, महामंत्री चौतन्य बिष्ट, वरिष्ठ कार्यकर्ता दलबीर कनवासी, अनूप नेगी, कैलाश केडियाल, राकेश कुमार, रोशन कुमार, कुलदीप लाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *