डिवाइडर बनाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर के देवी रोड पर डिवाइडर बनाने की मांग को लेकर भारत सिंह नेगी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार शहर की देवी रोड अत्यंत व्यस्ततम है। इस मार्ग पर तेज गति से वाहन दौड़ते हैं जिससे यहां दुर्घटना होने का खतरा हर समय बना रहता है। नजीबाबाद चौराहे से एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा तक डिवाइडर तो बने हैं, लेकिन इससे आगे देवी मंदिर की ओर एक भी डिवाइडर नहीं है, जिससे वाहनों की गति नियंत्रित नहीं हो पा रही है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से देवी रोड पर डिवाइडर बनवाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *