कोटद्वार को जिला बनाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड विकास समिति ने कोटद्वार को जिला बनाने और यहां पर सिटी बस का संचालन करने सहित अन्य मांगों के निस्तारण को लेकर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को ज्ञापन सौंपा है।
समिति अध्यक्ष जानकी बल्लभ मैंदोला और सचिव विपुल उनियाल की ओर से सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि राजनैतिक दलों की ओर से कोटद्वार विधान सभा के लिए की गई घोषणाओं को अभी तक धरातल में अमल में नहीं लाया जा सका है, इस कारण आम जन में रोष व्याप्त है। कहा कि राजनैतिक दलों की ओर से कोटद्वार को जिला बनाने की घोषणा की गई, जो अभी तक नहीं बन पाया। भाबर क्षेत्र के लछमपुर पट्टी में मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया गया लेकिन निर्माण कार्य अभी तक आरंभ नहीं हुआ। इसके अलावा समिति कोटद्वार भाबर क्षेत्र में सिटी बस सेवा के संचालन की मांग को बार-बार उठाती आ रही है, लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष से जनहित में इन समस्याओं के निस्तारण की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *