जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : किसान नेता पातीराम ध्यानी ने कोटद्वार को जिला बनाने की मांग की है। कहा कि स्थानीय जनता पिछले कई वर्षाें से कोटद्वार को जिला बनाने की मांग उठा रही है।
मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी सरकार में प्रदेश में चार नए जिले बनाने की घोषणा की गई थी। इसमें सबसे पहले कोटद्वार को जिला बनाने की बात कही गई थी। उसके बाद कई सरकारें बदल गई लेकिन अभी तक कोटद्वार को जिला बनाने की घोषणा नहीं हो पाई। नतीजा आज भी कोटद्वारवासियों को जिले से संबंधित कार्यों के लिए पौड़ी की दौड़ लगानी पड़ती है। जिससे उनका धन व समय बर्बाद होता है। जनता के हित को देखते हुए कोटद्वार को जल्द जिला बनाया जाना चाहिए।