गृह मंत्री के समक्ष रखी कोटद्वार को जिला बनाने की मांग

Spread the love

विस अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/नई दिल्ली : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री से कोटद्वार को जिला बनाने की मांग रखी। साथ ही क्षेत्र के विकास को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की।
बुधवार को दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने केंद्रीय गृहमंत्री को केदारनाथ धाम का प्रतीक चिह्न भेंट किया। वहीं गृह मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी, साथ ही राज्य में विधानसभा सत्र के संचालन से संबंधित गतिविधियों पर भी चर्चा की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य की प्रगति एवं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार को जिला बनाए जाने संबंधित महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखी। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को सभी बातों के लिए आश्वस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *