जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/नई दिल्ली : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रविवार को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड की विकास योजनाओं एवं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार को जिला बनाने से लेकर क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर राज्यसभा सदस्य बलूनी से विस्तार में चर्चा की। अनिल बलूनी ने उत्तराखंड के आगामी बजट सत्र की तैयारियों को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी ली। बता दें कि उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूड़ी की यह अनिल बलूनी से पहली मुलाकात है।