प्रतापनगर में खंडस्तरीय दफ्तरों को खोलने की मांग

Spread the love

नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लक मुख्यालय में कई विभागों के खंडस्तरीय दफ्तर न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रतापनगर में सभी मुख्य दफ्तरों की शाखाओं को खोलने की मांग की है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार तथा सरोप सिंह पंवार ने कहा कि लोनिवि का प्रतापनगर में खंडस्तरीय दफ्तर नहीं होने से क्षेत्र के लोगों क्षेत्र में निर्माणधीन सड़कों के प्रतिकर लेने तथा अन्य कार्यों के लिये जिला मुख्यालय चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे धन और समय की बर्बादी होती है। कहा जल संस्थान का कार्यलय खुला होने के बावजूद सक्षम अधिकारी के न बैठने से पेयजल की शिकायतें दूर नहीं हो पाती है। जल निगम का दफ्तर खाना पूर्ति के लिये खोला गया है,संबंधित विभाग के अधिकारी के घनसाली बैठने से पेयजल से संबंधित शिकायत आदि के लिये लोगों को कई किमी दूर घनसली जाना पड़ता है। उर्जा निगम के एसडीओ के पास तीन-तीन जगहों का चार्ज होने से वह भी प्रतानगर में नहीं मिल पाते हैं, जिससे विद्युत बिलों को ठीक करवाने के लिये महिनों तक अधिकारियों की राह देखनी पड़ती है। सिंचाई विभाग और लघु सिंचाई विभाग के खंडस्तरीय दफ्तर नहीं होने से संबधिंत योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी नहीं मिल पाती है। कहा ऐसा ही हाल अन्य विभागों का भी है। बताया टिहरी बांध बनने के बाद से अलग थलग पड़े प्रतापनगर क्षेत्र के लिए पूर्ववर्ती सरकारों ने सभी विभागों के खंडस्तरीय दफ्तर प्रतापनगर ब्लक मुख्यालय में खोलने के आदेश दिये गये थे, लेकिन अधिकांश विभागों के दफ्तर आज तक नहीं खुल पाये। जिन विभागों के दफ्तर खुले भी हैं, वहां भी अक्सर अधिकारी नहीं बैठते हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है, लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से प्रतापनगर में खंड स्तरीय दफ्तर खोलने तथा जिन विभागों के दफ्तर खुले है, उनमें नियमित रुप से अधिकारियों के बैठने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *