बंद नालियां और कलमठ खोलने की मांग

Spread the love

चम्पावत। गल्लागांव में सड़क किनारे बनी नालियों और कलमठ बंद होने पर ग्रामीणों ने गहरा आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई। गल्लागांव में विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर कहा कि वर्ष 2021-22 में आई दैवीय आपदा के दौरान 57 मकान खतरे की जद में आ गए थे। जिसमें से आठ परिवारों को अन्यत्र विस्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी आपदा आने का मुख्य कारण कलमठ और नालियों का बंद होना था। जिससे पानी की निकासी न होने के कारण भूस्खलन हो गया। उन्होंने कहा कि कई बार मांग के बाद भी लोनिवि पक्की नाली बनाने, बंद पड़े स्क्रबर को खोलने की जहमत नहीं उठा रहा। कहा कि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर गोपाल सिंह बोहरा, विक्रम सिंह, दलीप सिंह, प्रकाश सिंह, ड़क कुंदन सिंह, बजीर सिंह, दीवान सिंह, हयात सिंह, नीरज, जीतेंद्र सिंह, हरीश राम, महेश राम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *