सीमांत मंच क्षेत्र में डिग्री कलेज खोलने की मांग

Spread the love

चम्पावत। सीमांत मंच के ग्रामीणों ने डिग्री कलेज खोलने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सीएम धामी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सरकार पर सीमांत क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। सीमांत के ग्रामीणों प्रधान दीपक सिंह महर, शेर सिंह महर, राहुल सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह, पंकज वर्मा, विजय नाथ सिंह आदि ने सीमांत मंच में डिग्री कलेज खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि मंच-तामली के बीच कोई डिग्री कलेज नहीं है। चम्पावत से तामली की दूरी 52 किमी है। इलाके में दो न्याय पंचायत, 22 ग्राम पंचायत, एक जिला पंचायत और 76 राजस्व ग्रामों में 40 हजार से अधिक आबादी निवास करती है। लेकिन शिक्षा का बेहतर सुविधा नहीं होने से सीमांत क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। कहा कि उच्च शिक्षा के अभाव में यहां के लोग चम्पावत, टनकपुर, बनबसा, खटीमा आदि इलाकों में पलायन कर चुके हैं। कहा कि मंच और तामली जीआईसी से हर वर्ष 200 से अधिक छात्र छात्राएं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करते हैं। यहां के ग्रामीण डिग्री कलेज के लिए निशुल्क जमीन देने के लिए भी तैयार हैं। बावजूद इसके उनकी मांग नहीं मानी जा रही है। ग्रामीणों ने सीएम को ज्ञापन भेज क्षेत्र में डिग्री कलेज खोलने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *