भूपतवाला में नई आंगनबाड़ी खोले जाने की मांग की

Spread the love

हरिद्वार। भूपतवाला वार्ड नंबर 2 की पार्षद सुनीता शर्मा ने बाल विकास परियोजना अधिकारी से मिलकर भूपतवाला में नया आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि भूपतवाला वार्ड की आबादी लगभग 12,000 है, लेकिन यहां एक आंगनबाड़ी केन्द्र गायत्री विहार कॉलोनी में चल रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को धरातल पर उतारने के लिए उत्तराखंड सरकार ने महालक्ष्मी किट जैसी योजनाएं शुरू की हैं। नया आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाने से गरीब, वंचित और शोषित वर्ग की महिलाओं और बच्चों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *