ऑनलाइन प्रवेश का प्रचार-प्रसार कराने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल : आरटीई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने उप शिक्षा अधिकारी खिर्सू से समस्त निजी/मान्यता प्राप्त स्कूलों को आरटीई के तहत स्कूलों में होने वाले ऑनलाइन प्रवेश को लेकर प्रचार-प्रसार कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस बार ऑनलाइन प्रवेश की व्यवस्था होने से कई अभिभावक इससे अंजान हैं। जिससे जरूरतमंद अभिभावकों इसका लाभ उठाने से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने स्कूलों को अधिक से अधिक पंजीकरण कराए जाने के आदेश निर्गत कराए जाने की मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *