वन रैंक-वन पेंशन में आ रही विसंगतियों को दूर करने की मांग

Spread the love

पूर्व सैनिकों ने की राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पेंशन व वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए पूर्व सैनिकों ने राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात की। कहा कि सरकार को पूर्व सैनिकों की समस्या के निराकरण को गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत व मालिनी गौरव सैनानी व पूर्व अद्र्ध सैन्य बल संगठन के अध्यक्ष कुबेर सिंह जलाल ने राज्य रक्षा मंत्री को पूर्व सैनिकों की समस्या से अवगत करवाया। कहा कि वर्तमान में वन रैंक-वन पेंशन में बहुत विसंगतियां है। इस कारण पूर्व सैनिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार की लापरवाही के कारण पेंशनरों का मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए पूर्व सैनिक व उनके आश्रित लगातार आंदोलन भी चला रहे हैं। बावजूद इसके सरकार अपनी जिम्मेदारी को लेकर लापरवाह बनी हुई है। मुलाकात के दौरान राज्य रक्षामंत्री ने पूर्व सैनिकों की समस्या को केंद्र सरकार के समक्ष रखने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर संगठन के सचिव मदन सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह रावत, एलडी जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *