राप्रावि पाखरी को दोबारा खोलने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : विकासखंड एकेश्वर स्थित बंद पड़े राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाखरी को दोबारा खोलने की मांग उठ रही है। पाखरी के ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी पौड़ी स्वाती एस भदौरिया को भेजे पत्र में राप्रावि पाखरी के बंद पड़े स्कूल को खोलने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि राप्रावि पाखरी के बंद हो जाने से उनके पाल्यो को गांव से लगभग 5 किमी. दूर पैछारी स्तिथ राप्रवि जाना पड़ता है। जगंली पैदल मार्ग होने से बच्चों को भालू, गुलदार समेत कई हिंसक जानवरों का भय बना रहता है। कहा कि उन्हें अपने बच्चों को रोज पैछारी में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय छोड़ने जाना पड़ता है, जिसके चलते जीविकोपार्जन से जुड़े ध्याडी मजदूरी से वंचित होना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि पाखरी प्राथमिक विद्यालय खोलने के साथ ही नियमित शिक्षक की भी नियुक्त की जाय। मांग पत्र में नरेंद्र कुमार, सर्वेश्वरी देवी, सुरेंद्र चंद्र, कांती देवी, इंदु, गोपाल नौटियाल, दीपक कुमार ममगाईं, बीना, कविता जोत सिंह, तनु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *