विद्युत लाइन को दुरूस्त करने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : तहसील क्षेत्र के नौगांव कमंदा तोक गांव के आवासीय भवनों के ऊपर गुजर रही विद्युत लाइन को दुरुस्त करने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों का कहना है कि वह काफी समय से विद्युत लाइन की मरम्मत कराने की मांग कर रहे है, लेकिन उनकी मांग की अनदेखी की जा रही है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
बुधवार को गामीण रविंद्र सिंह ने ऊर्जा निगम के अवर अभियंता को ज्ञापन देकर जल्द ही समस्या के हल करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि नौगांव कमंदा तोक गांव के आवासीय भवनों के ऊपर गुजर रही विद्युत लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में है। जो कभी भी टूटकर गिरने से हादसे का सबब बन सकती है। उन्होंने जल्द ही विद्युत लाइन के सुधारीकरण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *