बड़कोट में बदहाल मोटर मार्गों को दुरूस्त करने की मांग

Spread the love

उत्तरकाशी। तहसील बड़कोट क्षेत्र के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न मोटरमार्गों की खस्ताहाल स्थिति को दुरस्त करने की मांग की गई। इसको लेकर युवा सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार माही के नेतृत्व में विभिन्न संघठनों से जुड़े लोगों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी उत्तरकाशी को ज्ञापन भेजा।

जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पाली से जानकीचट्टी तक बदहाल स्थिति में पड़ा है और बड़कोट के पौल गांव से राडी टप तक एनएच की दयनीय स्थिति है। उन्होंने उक्त मोटर मार्ग को गड्ढा मुक्त और दुरुस्त करने की मांग की। कहा कि तहसील क्षेत्र के अंर्तगत आने वाली सभी लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों को गड्ढा मुक्त और डामरीकरण कर शीघ्र दुरस्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *