प्राथमिक शिक्षकों के कोटिकरण का नियमानुसार पुनर्निर्धारण करने की मांग

Spread the love

रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कोटिकरण का नियमानुसार पुनर्निर्धारण करने की मांग की। गुरुवार को शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री से मुलाकात की। बताया जनपद में कोटिकरण नियमों के तहत नहीं हुआ है। जिले के केवल चार विद्यालयों को ही दुर्गम घोषित कर प्रारंभिक शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने शासन के निर्देशों के अनुपालन में कोटिकरण संशोधन के तहत जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग से 5 किमी से अधिक दूरी पर स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को दुर्गम श्रेणी घोषित करने की मांग की। यहां अध्यक्ष दिनेश सिंह, जयंत बाबू आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *