जयन्त प्रतिनिधि ।
कोटद्वार : शैलशिल्पी विकास संगठन ने उत्तराखंड में पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने की मांग की है। वहीं, संगठन ने उपनल के माध्यम से बैकडोर को भी असंवैधानिक बताया।
संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि उत्तराखंड एससी, एसटी एम्पलाइज फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक वरिष्ठ कर्मचारी नेता मदन शिल्पकार द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग से मुलाकात कर उक्त विषयो को मजबूती के साथ रखा गया। आर्य ने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रदेश के आरक्षित वर्गों के कार्मिकों एवं सामाजिक संगठनों को प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण बहाल कराए जाने के लिए निर्णायक संघर्ष का रास्ता चुनना चाहिए। साथ ही उपनल के माध्यम से हो रही नियुक्तियों में भी आरक्षण लागू किये जाने के लिए संघर्ष करना चाहिए। उत्तराखंड एससी एसटी एम्पलाइज फेडरेशन की तरफ से एक मांग पत्र जिसमें पदोन्नति में आरक्षण और उपनल बैकडोर एंट्री को लेकर एक ज्ञापन मान्य अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली को दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में महासचिव सुनीत सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।