06 माह गैरसैंण में राजधानी संचालित करने की मांग

Spread the love

 

अल्मोड़ा। राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड को पत्र लिखकर पूर्व सरकार की घोषणा के अनुरूप ग्रीष्म काल में 6 माह राजधानी गैरसैंण ले जाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि राज्य आंदोलनकारियों, शहीदों के सपनों की राजधानी गैरसैंण बनाने के लिए राज्य में बारी बारी सत्ता में आई कांग्रेस और भाजपा सरकारें कभी राजधानी चयन आयोग बनाकर, कभी गैरसैंण में आवश्यक ढांचा सुविधाएं न होने की बात कर स्थाई राजधानी के मामले को लटकाती रही। यहीं नहीं वहाँ आहूत सत्र भी कभी भारी बारिश, कभी ठंड का बहाना कर स्थगित करती रही। लेकिन अब जब वहां विधानसभा सहित आवश्यक ढांचा बन चुका है तथा भाजपा की पूर्व सरकार गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर चुकी है तो ग्रीष्म काल में 06 माह के लिए गैरसैंण से राजधानी का कार्य संचालित हो। पत्र में ब्रह्मानन्द डालाकोटी, सदस्य जिला पंचायत शिवराज बनौला, दौलत सिंह बगड्वाल के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *