लावारिश पशुओं को गो आश्रम भेजने की मांग

Spread the love

नई टिहरी। स्थानीय बाजार लबगांव में लावारशि पशुओं की संख्या बढ़ने से व्यापारी और लोग परेशान है,कई बार लावारिश पशुओं की वजह से बाजार में जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों क्षेत्र के दूरदराज गांव से पशुओं को बाजार में छोड़ देते है। स्थानीय व्यापारी आलम सिंह रावत, पूर्ण पोखरियाल, रमेश रावत, राकेश ने कहा कि लावारिश पशुओं झुंड के साथ बीच सड़क पर बैठ जाते है, जिसके कारण बाजार में जाम कि स्थिति बन जाती है, साथ ही आये दिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचाते है। व्यापारियों ने लंबगांव नगर पंचायत बाजार में पशुओं को छोड़ने वालें लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्यवाही मांग की है। साथ ही बाजार में घुम रहें लावारिश पशुओं को गो आश्रम में भेजने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *