देहरादून जिले को गढ़वाल मंडल से अलग करने की मांग

Spread the love

9 सूत्रीय मांगों को लेकर नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति ने दिया धरना
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति ने शहर के विकास के लिए 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के समीप हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर धरना दिया। इस दौरान नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मंडल मुख्यालय पौड़ी में मंडलीय अधिकारी निर्देशों के बावजूद भी बैठने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने देहरादून जिले को गढ़वाल मंडल से अलग किए जाने की मांग की। जिससे मंडलीय अधिकारी अपने मुख्यालय में बने रहें।
मंगलवार को धरना देते हुए समिति के सदस्यों ने ल्वाली झील का निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप पूरा करवाते हुए पुराने कार्यों की जांच, खाड्यूसैंण देवार के समीप एनसीसी अकादमी की स्थापना, सीता माता सर्किट स्थापना, मंडलीय कार्यालय का संचालन मंडल मुख्यालय से ही संचालित करने को लेकर की गई सीएम घोषणाओं को पूरा करने की मांग की। इसके साथ ही पर्यटन मंत्री द्वारा धार्मिक पर्यटन सर्किट की स्थापना, गैस गोदाम का संचालन पूर्व की भांति जनपद मुख्यालय पौड़ी से ही संचालित करने की मांग की गई। कहा कि 9 सूत्रीय मांगों को लेकर केवल आश्वासन ही मिल रहा है। इस मौके पर नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, संरक्षक झबर सिंह रावत, सचिव गब्बर सिंह नेगी, महासचिव केदार सिंह गुसांई, अनीता रावत, प्रशांत नेगी, ठाकुर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *