शहर के विकास को गंभीरता दिखाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि:
कोटद्वार : नागरिक मंच ने प्रदेश सरकार से शहर के विकास को लेकर गंभीरता दिखाने की मांग की है। कहा कि जनता के किए वादों को पूरा करने के लिए योजनाएं तैयारी होेनी चाहिए।
मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी व महासचिव अतुल भट्ट के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास के बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन, चुनाव जीतने के बाद नेता अपने वादों को भूल गए हैं। नतीजा, आज भी कोटद्वार विकास के लिए तरस रहा है। बैठक में प्रवेश नवानी ने स्थानीय पर्यटक स्थलों को पर्यटक सर्किट से जोड़ने की मांग उठाई। विजय माहेश्वरी, देवव्रत काला व राजेंद्र पंत ने ग्रोथ सेंटर व सिडकुल में नए उद्योग स्थापित करने की मांग उठाई। शंकर दत्त गौड़, चित्रमणी देवलियाल, अरविंद धूलिया ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी वन क्षेत्रों में निर्मित अवैध अतिक्रमण के नहीं हटने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि वन क्षेत्रों में लगातार होटल व अन्य प्रतिष्ठानों का निर्माण किया जा रहा है। बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के आतंक पर भी रोष व्यक्त किया गया। कहा कि ग्रामीणों को जंगली जानवरों से निजात दिलवाने के लिए सरकार को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। इंद्रमणी देवरानी, सुदीप बैंठियाल ने कोटद्वार से जयपुर तक रेल सेवा संचालित करने की मांग उठाई। इस मौके पर हरीश कुंडलिया, सुरेश मधवाल, दिनेश जुयाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *