समस्याएं हल करने की उठाई मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पोखड़ा महोत्सव समिति ने चौबट्टाखाल विधानसभा की समस्याओं को हल करने व विकास कार्यो को स्वीकृति दिलवाने की मांग उठाई है। समिति ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द ही समस्याओं को हल करने की मांग उठाई है। समिति द्वारा सीएम को भेजे गए ज्ञापन में पोखड़ा महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले चार सालों से चौबट्टाखाल में धरातल पर एक भी कार्य नहीं हुआ है। यहां पर सिर्फ कोरी घोषणाएं की जा रही है। जिससे जनता में नाराजगी बनी है। उन्होंने सीएम से चौबट्टाखाल विधानसभा में दीवा मंदिर का सौंदर्यकरण, रोपवे का निर्माण करने, सतपुली, खैरासैंण, स्यूंसी में झीलों का निर्माण करने, राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा के भवन निर्माण का कार्य शुरू करने, राजकीय महाविद्यालय सतपुली के भवन की भूमि चयन को सही स्थान पर करने, स्यूंसी में तहसील भवन की भूमि चनय की प्रक्रिया को जल्द करने, डा.शिवानंद नौटियाल महाविद्यालय बेदीखाल में स्नातक विज्ञान संकाय की कक्षाएं इसी सत्र से शुरू करने, सभी अस्पतालों की व्यवस्था ठीक करने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *