सतपुली की समस्याएं हल करने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नगर पंचायत सतपुली के प्रांतीय व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से वार्ता करते हुए विभिन्न समस्याएं हल करने की मांग की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम से सतपुली बाजार में शौचालय निर्माण करने, आधार केंद्र, आर्थिक रूप से कमजोर गरीब असहायों के लिए धर्मशाला निर्माण करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, महामंत्री धीरेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *