बीए, बीकम, बीएससी प्रथम वर्ष में सायंकालीन कक्षाएं शुरू करने की मांग

Spread the love

रुद्रपुर। महाविद्यालय के छात्रों ने प्राचार्य आरसी पुरोहित को ज्ञापन सौंपकर बीए, बीएससी, बीकम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सायंकालीन कक्षाएं शुरू कराने की मांग की। छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय में सभी सीटें भर गई हैं। इस समय भी कई विद्यार्थी एडमिशन से वंचित हैं। छात्रों ने कहा कि सभी विद्यार्थी पढ़ाई कर सकें इस लिए सायंकालीन कक्षाएं शुरू कर प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाए। इस अवसर पर प्रमोद गड़कोटी, रोहित जोशी, गोविंद मौर्य, शुभम पटवा, अंबुज चौहान,अजय क्षेत्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *